{"_id":"5b0071564f1c1b5a798b5115","slug":"121526755670-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने तरबूज पार्टी का आनंद उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने तरबूज पार्टी का आनंद उठाया
Updated Sun, 20 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। फलावदा रोड पर केके पब्लिक स्कूल में छोटे बच्चों के लिए तरबूज पार्टी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने सभी बच्चों को बताया कि तरबूज हमारे शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। जिससे हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है। इसमें विटामिन ए, बी 6 व विटामिन सी पाया जाता है। जो हमारे शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने के साथ साथ साफ भी करता है। प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि तरबूज में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से गठिया, अस्थमा, स्ट्रोक, सूजन को कम किया जाता है। कार्यक्रम में डीडी आर्य, अंशुु जैन, निधि सिंह, पिंकी जैन, गीता वर्मा, विपिन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन