{"_id":"5af5e42b4f1c1be2408b47c4","slug":"121526064171-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए के समक्ष शिक्षकों ने उठाई मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए के समक्ष शिक्षकों ने उठाई मांगे
Updated Sat, 12 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में अध्यापकों ने बीएसए कार्यालय में धरना दिया। विधायक उमेश मलिक की मौजूदगी में शिक्षकों ने अपनी मांगे रखीं।
बीएसए कार्यालय पर भाजपा विधायक मलिक की उपस्थिति में शिक्षकों ने अपनी मांगे उठाई। अध्यापकों ने कहा कि समय से उनकी समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों को पदोन्नति दी जाए। वर्ष 2004 के विशिष्ट बीटीसी 2004 के पात्र सभी शिक्षकों को समानता के आधार पर जीपीएफ कटौती हो। अंग्रेजी विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में शोषण बंद किया जाए। सेवा नियमावली के तहत आकस्मिक अवकाश प्रधानाध्यापक द्वारा देय होना चाहिए। समय अवधि में स्कूल बैग, मौजे और जूते पात्र छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करायें। बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने सभी समस्याओं को तत्काल प्रभाव से निस्तारित करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि पारदर्शिता के साथ शासन के आदेशों का पालन कराया जायेगा। रविंद्र सिंह, अरविंद मलिक, लोकेश वशिष्ठ, जयगिरी गोस्वामी, ओमदत्त गौतम, कपिल तोमर, ममता, माधुरी, अंजलि, ऊषा, मीनाक्षी, सुभाष, राजेश्वर शर्मा आदि मौजूद रहे।