{"_id":"5abe86104f1c1bf0618b4925","slug":"121522435600-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल अधिकारियों व यूनियन के बीच घंटों चली वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल अधिकारियों व यूनियन के बीच घंटों चली वार्ता
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली।
त्रिवेणी शुगर मिल अधिकारियों और जनपदीय त्रिवेणी शुुगर मिल कर्मचारी यूनियन के बीच मिल कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने को थाने में घंटों वार्ता चली। वार्ता में एसडीएम और सीओ तथा सहायक श्रमायुक्त ने दोनों पक्षों की बातों को सुना।
त्रिवेणी शुगर मिल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष निर्दोष कुमार मिल कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई सालों से संघर्ष करते चले आ रहे हैं। इसके बावजूद मिल अधिकारी कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने को तैयार नहीं है। यूनियन अध्यक्ष ने कर्मचारियों की मांग को लेकर एक अप्रैल से धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। एसडीएम अतुल कुमार ने इस मामलों को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को मिल अधिकारियों और यूनियन पदाधिकारियों की थाने में बैठक बुलवाई। घंटों वार्ता चली। एसडीएम, सीओ एवं सहायक श्रमायुक्त ने दोनों पक्षों की बातचीत सुनीं। वार्ता में मिल में कार्यरत श्रमिकों को शासनादेश के अनुसार जो कर्मचारी पूरे वर्ष कार्य करते हैं, उनको स्थायी करने का आश्वासन दिया। 2004 के रजिस्टर्ड समझौते का पालन किया जाएगा। सभी कर्मचारियों के पहचान पत्र बनाए जाएंगे। चौकीदारों और तौल लिपिकों को पूरा वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य मांगों का जवाब पांच अप्रैल को सहायक श्रमायुक्त के यहां मिल प्रबंधन द्वारा दिया जाएगा। वार्ता में मिल की ओर से डीपी सिंह, निरंजन सिंह, सुशांत सिंह, एके सिंह, भूपेंद्र सिंह, सतीश बालियान तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष निर्दोष कुमार, मनोज कुमार, प्रमोद अहलावत, रामभूल सिंह, धर्मबीर सिंह, अमरीश शर्मा, मोहन त्यागी, दिमाग सिंह, सौराज सिंह मौजूद रहे।