फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खेलों में बेटियों ने पाए नए मुकाम

खेलों में बेटियों ने पाए नए मुकाम

Thu, 18 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खेलों में बेटियों ने पाए नए मुकाम
तितावी। सीडीओ आईएएस अंकित अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास में खेलों की अहम भूमिका है। विश्व खेलों में भारत की बेटियों ने नए मुकाम हासिल किए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में खेलों के लिए भावी पीढ़ी को आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

बघरा स्थित स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज के वार्षिक खेल समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ अंकित अग्रवाल ने किया। साथ ही कहा कि जिले के ग्रामों में खेलों के अनुकूल माहौल है। विद्यार्थी आहार, व्यवहार और अनुशासन से खेलों में सुनहरा भविष्य बना सकते है। गांव से जुड़े परंपरागत खेलों कबड्डी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल आदि को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि एआरटीओ राजीव बंसल ने कहा कि विद्यार्थी खेलों में करियर बनाएं। इससे पूर्व, सीडीओ एवं एआरटीओ ने शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याण देव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स के मुकाबले हुए। गोला फेंक में टीना, प्रीति और सपना को क्रमश पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। सीडीओ ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्राचार्या रीना सहरावत ने संस्था की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर विकास पंवार,विपिन कुमार, संजीव कपासिया, जीतेंद्र तोमर, अक्षय, सोनम, अंजलि, सतेंद्र कुमार, डॉ प्रियंका, अंकुर गर्ग, अजीत सिंह, शिवम, दीपक वशिष्ठ, राजपाल सिंह, शेखर शर्मा, बालेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, दुष्यंत, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ फरहाना राना ने किया।
विज्ञापन

खुली बैठक में हंगामा
तितावी। एसडीएम सदर के आदेशानुसार गांव धौलरा के प्राथमिक विद्यालय में नए राशन डीलर का चयन करने के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी डीआईओएस मुनेश कुमार और एडीओ पंचायत रमेश चंद ने दुकान के लिए ग्रामीणों का मताधिकार कराया। दो उम्मीदवार इंदु पत्नी मनोज और कुसुम पत्नी ओमबीर के बीच मुकाबला था। वोटिंग के बाद हुई गिनती में इंदु को 305 मत मिले जबकि कुसुम को 263 मत मिले। 43 मत से इंदु को ग्रामीणों ने राशन डीलर चुना। चुनाव परिणाम के बाद हारे उम्मीदवार ने कुछ समर्थकों के साथ खुली बैठक मे हंगामा कर दिया। मारपीट की नौबत आ गई। सूचना पर पुलिस आ गई। जिसके बाद हंगामा करने वाले युवक वहां से फरार हो गए। धौलरा ग्राम सचिव नवीन ने बताया कि मतदान के बाद इंदु को गांव का राशन डीलर चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed