{"_id":"5a3aacb94f1c1b8d698c2de8","slug":"121513794745-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में छात्र की मौत
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र में अंबाला रोड पर चेक पोस्ट के पास एक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई।
गांव भाऊपुर निवासी राम कुमार का 18 वर्षीय पुत्र शुभम सढोली हरिया में पॉलिटेक्निक फाइनल वर्ष का छात्र था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे शुभम किसी से पैसे लेने जाने की बात कहकर घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था। अंबाला हाईवे पर नकुड़ तिराहा चेक पोस्ट के निकट किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुभम को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुभम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।