फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सावधान! ठंड में भी कम नहीं हो डेंगू का असर

सावधान! ठंड में भी कम नहीं हो डेंगू का असर

Sun, 12 Nov 2017 11:23 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सावधान! ठंड में भी कम नहीं हो डेंगू का असर
मुजफ्फरनगर। बढ़ती ठंड में भी डेंगू का असर कम नहीं हो रहा है। जानलेवा मच्छरों का प्रकोप सर्दी में भी जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने तापमान गिरने पर फॉगिंग करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। कोहरा-धुंध रहने से विभागीय कर्मचारी फॉगिंग नहीं कर रहे हैैं। इससे सांस के मरीजों की अधिक समस्या होने का खतरा बढ़ गया है। जिले में अब तक 820 मलेरिया और डेंगू के 17 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर माह में डेंगू, वायरल फीवर ने खूब कहर बरपाया है। निजी चिकित्सकों ने डेंगू के करीब 110 मरीज बताए थे, जबकि विभागीय आंकड़ा 15 से अधिक नहीं पहुंचा। इसको लेकर अभियान चलाया गया। निजी चिकित्सक और लैबों पर कार्रवाई की गई। ठंड बढ़ने के बाद वायरल और बुखार के मरीजों की संख्या कम हुई है। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय की ओपीडी में अब रोजाना 1200 से 1400 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। हालांकि पूर्व में यह आंकड़ा 2000 के पार पहुंच गया था। इससे स्वास्थ्य विभाग ने ठंड बढ़ने पर मच्छरों का प्रकोप घटने का अनुमान जताया था। यह अनुमान विफल साबित हुआ। सर्दी बढ़ने पर भी मच्छरों का प्रकोप कम नहीं है। इससे डेंगू के मरीज भी बढ़ रहे हैं। जिले में अब तक 17 लोगों में डेंगू की विभाग पुष्टि कर चुका है। जबकि 820 से अधिक लोगों में मलेरिया पॉजिटिव मिला है। वहीं, दिन और रात के तापमान में गिरावट होने से अधिक मुश्किलें हो गई है। तापमान घटने पर फॉगिंग नहीं की जा सकती है। फॉगिंग की गई तो बस्ती, मोहल्ले में रहने वाले सांस के रोगियों को परेशानी बढ़ जाएगी। क्योंकि फॉगिंग की दवा जमीनी सतह पर बैठेगी, जिससे सांस लेने में तकलीफ होगी। डॉ वीके सिंह ने बताया कि वर्तमान में फॉगिंग नहीं हो सकेगी। क्योंकि तापमान नीचे पहुंच गया है। हालांकि सर्दी की शुरुआत हो गई, एक सप्ताह के भीतर मच्छरों का प्रकोप भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed