फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आयुष चिकित्सकों का रिकार्ड खंगाला

आयुष चिकित्सकों का रिकार्ड खंगाला

Thu, 09 Nov 2017 12:55 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
आयुष चिकित्सकों का रिकार्ड खंगाला
डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले का स्वास्थ्य विभाग चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। इसके चलते प्रदेश सरकार ने सीएचसी और पीएचसी पर आयुष चिकित्सकों को तैनात करने का निर्णय लिया है। आयुष चिकित्सक इमरजेंसी में एलोपैथिक की 10 से 15 सामान्य दवाएं लिख सकते हैं। इसको लेकर विभागीय अफसरों ने आयुष चिकित्सकों का रिकार्ड खंगाला है, जिन्हें जल्द ही इधर से उधर कर नई तैनाती दी जाएगी।

जनपद में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए विभाग ने एमबीबीएस लेवल के चिकित्सकों को संविदा पर रखने के प्रयास किए। विभाग ने 16 वैकेंसी निकाली थी, जिन पर 5 ऐसे चिकित्सक आए हैं, जिन्होंने एमबीबीएस डिग्री ले रखी है। इनसे भी चिकित्सकों का टोटा पूरा नहीं हो सका। अब प्रदेश सरकार ने आयुष चिकित्सकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात करने का फरमान जारी किया है। बुधवार को सीएमओ कार्यालय को आदेश मिल चुके हैं। इस पर सीएमओ ने जिले में रेग्युलर और संविदा के रूप में कार्य कर रहे आयुष चिकित्सकों का रिकार्ड खंगाला है, जिनकी सूची बनाई जा रही है। इन सभी की नौ ब्लॉकों की सीएचसी और पीएचसी पर चिकित्सकों की कमी देखकर तैनाती की जाएगी। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेश आ गए हैं। जल्द ही जिले में आयुष चिकित्सकों को सीएचसी और पीएचसी पर तैनात किया जाएगा। इनकी सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed