फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़ का आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़ का आयोजन

Wed, 01 Nov 2017 12:55 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता दिवस  पर दौड़ का आयोजन
ट्रैक पर खूब दौड़े धावक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। बालक वर्ग की तीन किमी और बालिका वर्ग की दो किमी दौड़ का आयोजन हुआ।
बालिका वर्ग में मीनाक्षी को पहला स्थान मिला। पारखी राठी को दूसरा और साक्षी को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग में कार्तिक को प्रथम, अरनव गुप्ता को दूसरा, अर्पित को तीसरा स्थान मिला। जिला क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार, पूनम विश्नोई, ममता सागर, सुनीता रानी, पुष्पेंद्र चौधरी, तिलकराम, पवन कुमार आदि रहे। राजकीय इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी की वीनस प्रथम, जैन कन्या की तान्या द्वितीय, भोकरहेड़ी की शलू तीसरे स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में प्रेमचंद शर्मा, सीमा त्यागी, ललित मोहन गुप्ता रहे। संचालन विपिन त्यागी ने किया। प्रधानाचार्य रमेशचंद शर्मा, डीआईओएस मुनेश कुमार का सहयोग रहा। एसेन्ट पब्लिक स्कूल में पटेल जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


अपना दल ने पटेल को याद किया
मुजफ्फरनगर। अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने जयंती पर सरदार पटेल को याद किया। जिलाध्यक्ष विनय मित्तल ने कहा कि खड़ों में विभाजित देश को एक सूत्र में पिरोने का काम सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया। सरदार पटेल के चित्र पर सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला महामंत्री संजय मित्तल, युवा के जिलाध्यक्ष तरुण ङ्क्षसह, नगर अध्यक्ष मुदित मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के आमिर मुशीर, अनुराग अग्रवाल, विनीत कुमार, पुनीत बालियान, विशाल गुप्ता आदि रहे। कांग्रेस ने लौह पुरुष सरदार पटेल को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed