फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिक्षक दिवस पर गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन

शिक्षक दिवस पर गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन

Wed, 06 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन
शिक्षक दिवस पर गुरुओं का वंदन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षण संस्थाओं में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। सरस्वती शिशु मंदिरों में गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर कई स्थानों पर शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य भूदेव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। आचार्य सुरेंद्र वत्स ने राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। भारत विकास परिषद ने नौ आचार्यों धनप्रकाश वर्मा, पवन सैनी, विवेक कुमार, डॉ वंदना शर्मा, श्वेता सारस्वत, राजकमल वर्मा, पवन चंदेल, अमित शर्मा, विक्रांत सैनी को प्रशस्ति पत्र एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कक्षा छह से 11 तक सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों गौरव नारायण, ओजस्वी पुंडीर, अनमोल गर्ग, प्रज्वल ग्रोवर, दीपांशु कुमार, अमन सैनी, वैभव कुमार, आयुष कुमार को पुरस्कृत किया गया। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर नईमंडी में मुख्य वक्ता पिंकी और प्रधानाचार्या सुनीता गौड़ ने शिक्षक दिवस के बारे में बताया। सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल साकेत कालोनी में बबीता सहरावत एवं संजीव राजपूत ने बच्चों से शिक्षकों के प्रति आदर भाव रखने की बात कही। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी भारत विकास परिषद ने छात्र सजल गर्ग, नमन नामदेव, अक्षिता शर्मा, गौरी गोयल को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति ने विचार रखे।
विज्ञापन

एसडी पब्लिक स्कूल में छात्रों ने अपने गुरुजनों का सम्मान किया। मुख्य अतिथि पीके अग्रवाल और प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना ने दीप प्रज्वलित किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर गुरु की महिमा का वर्णन किया। बारहवीं के शिक्षकों को उनके बेहतर रिजल्ट के लिए सम्मानित किया गया। गुरु अभिनंदन पखवाडे़ का आयोजन हुआ। ईको क्लब ने पौधरोपण किया। संचालन सार्थक मित्तल, ऋषभ चावला ने किया। गीता मित्तल एवं सहाना जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युगांतर शिक्षा सदन में शिक्षक दिवस को सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय के अनूप सिंह वर्मा ने 85 वर्षीय डॉ केपी सिंह आर्य को सम्मानित किया। गोल्डन पब्लिक स्कूल, दीवान सिंह पब्लिक स्कूल, दीवान सिंह इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। एसडी ग्रुप ऑफ कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय रथेड़ी, जूनियर हाई स्कूल रथेडी, सनातन धर्म जूनियर हाई स्कूल में कार्यक्रम हुए। एसडी इंजीनियरिंग महाविद्यालय में डॉ एसएन चौहान ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। माउंट लिट्रा जी स्कूल में काव्य पाठ, गीत, नृत्य में छात्रों ने भाग लिया। चारु भारद्वाज ने बताया कि छात्रों के विकास में शिक्षक का अहम रोल है। एसएसके पब्लिक स्कूल में राम प्रसाद शर्मा, राजवंश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सुनील गुप्ता ने विचार रखे। प्राथमिक पाठशाला झांसी की रानी में कार्यक्रम हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता डबराल ने विचार रखे। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लालूखेड़ी में शिक्षक दिवस पर हेल्थ फिटनेस सेंटर और आधुनिक कंप्यूटर लैब का शुभारंभ हुआ। विजन इंटरनेशनल स्कूल मेदपुर में लिबर्टी पब्लिकेशन ने शिक्षक दिवस का आयोजन किया। अवधेश कौशिक ने विचार रखे। एसेंट पब्लिक स्कूल सूर्य एन्कलेव में डॉ उमाकांत शुक्ल ने बच्चों को शिक्षक के महत्व के बारे में बताया। जीसी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य आजादवीर ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में बताया। छात्र रोहन सैनी और छात्रा काव्या नामदेव ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
- रणवीर सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed