{"_id":"59ada7df4f1c1b06278b50ff","slug":"121504552927-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को थाने में बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को थाने में बैठक
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर मंथन किया
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। एसडीएम कन्हई सिंह व रेलवे अधिकारियों तथा किसानों व ग्रामीणों के बीच रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर थाने में बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि रेलवे लाइन का फाटक बंद नहीं होना चाहिए। निर्माण कार्य करने को फाटक बंद भी करते हैं, तो सबसे पहले वैकल्पिक रास्ता दिया जाए, ताकि किसानों और ग्रामीणों को आने व जाने के लिए किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। किसान और ग्रामीण इसी मांग को लेकर अडिग हैं। एसडीएम ने भी रेलवे अधिकारियों से वैकल्पिक मार्ग दिए जाने की बात रखी। बैठक में रेलवे के एक्सईएन प्रवीण कुमार, शुगर मिल के मैनेजर ओएन तिवारी, भाकियू नेता चंद्रपाल फौजी, श्यामपाल चेयरमैन, शोकेंद्र प्रधान, भूपेंद्र राठी, जगपाल आदि मौजूद रहे।