{"_id":"59a1c8d54f1c1bce318b48af","slug":"121503774933-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने बिजलीघर घेरा, जई से नोंकझोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने बिजलीघर घेरा, जई से नोंकझोक
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी(मुजफ्फरनगर)। गांव मुजाहिदपुर में पिछले छह दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने सिकंदरपुर बिजलीघर का घेराव किया। इस दौरान जेई के साथ नोकझोंक भी हुई।
रतनपुरी के गांव मुजाहिदपुर में पिछले छह दिन से बिजली की लीड फुंकी पड़ी थी और तार टूट हुए थे। जिस कारण गांव की आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने शिकायत कई बार सिकंदरपुर बिजलीघर पर की थी, लेकिन कर्मचारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और सिकंदरपुर बिजलीघर को घेर लिया। इस दौरान वहां मौजूद जेई खूबलाल से ग्रामीणों की काफी नोकझोंक हुई। अंत में जेई द्वारा तत्काल बिजलीघर से दो लाइनमैनों से फुुंकी हुई लीड और टूटे हुए तारों को दुरुस्त कराने के लिए भेजा गया। मौके पर नेपाल सिंह, भोलू, लोकेश, संजीव, पप्पू मुखिया, सुनील कुमार, राजेंद्र सिंह, हरीश, नरेंद्र सिंह, लोकेंद्र, अतुल कुमार, गौरव कुमार, राजमल सिंह, अमित कुमार, अजय कुमार, संतु, सौरभ सिंह आदि शामिल रहे।