फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चोटी कटने का सिलसिला जारी

चोटी कटने का सिलसिला जारी

Sun, 13 Aug 2017 01:52 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
चोटी कटने का सिलसिला जारी
चोटी कटने का सिलसिला जारी
विज्ञापन

तितावी। थाना क्षेत्र के गांव में चोटी कटने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गांव मांडी में दो महिलाओं की चोटी कट गई। मांडी गांव की नसीम की पत्नी सवेरे घर के कामकाज में व्यस्त थी। इसी दौरान उसकी चोटी कटकर गिर गई। इसके बाद दलितों के मोहल्ले में लगभग 60 वर्षीय महिला की चोटी कटने का शोर मच गया। गांव सैदपुरा खुर्द में माया पत्नी जयपाल की चोटी कट गई। खास बात यह है कि वह मच्छरदानी में सोई हुई थी। परिजनों ने बताया कि अचानक मच्छरदानी हट गई और माया की चोटी कटकर नीचे जा गिरी। दूसरी ओर बुड़ीनाखुर्द में नंदिनी की भी चोटी कट गई। क्षेत्र में अमन शांति, भाईचारा कायम करने और चोटी कटने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए शनिवार शाम सीओ फुगाना कालू सिंह और तितावी थाना प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। सीओ फुगाना ने बताया कि चोटी कटने की अफवाहों पर लोग ध्यान न दें। अगर कोई अफवाह फैलाता पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed