{"_id":"5974f07c4f1c1ba56c8b4660","slug":"121500835964-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की जीप लकड़ी के ट्राले से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की जीप लकड़ी के ट्राले से टकराई
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की जीप लकड़ी के ट्राले से टकराई
बुढ़ाना। जौला गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर दौड़ी पुलिस की जीप कांधला रोड पर सड़क के बीच खड़े लकड़ी से भरे ट्राले से टकरा गई। इस घटना में जीप का चालक व इंस्पेक्टर बाल-बाल बचे।
जौला गांव में रविवार शाम दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा पुलिस बल को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर पीर के पास सड़क के बीच खड़ा लकड़ी से भरा ट्रैक्टर के सामने से आए वाहन की तेज लाइट के कारण पुलिस की जीप के चालक रविंद्र शर्मा को दिखाई नहीं दिया। पुलिस की जीप लकड़ी से भरे ट्राले में घुस गई। इस घटना में जीप का चालक रविंद्र शर्मा, इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा तथा अन्य पुलिस कर्मी घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। जीप क्षतिग्रस्त हो गई।