{"_id":"594825454f1c1b03678b459f","slug":"121497900357-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"115 पेट्रोल पंपों की जांच में सात में मिली टेंपरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
115 पेट्रोल पंपों की जांच में सात में मिली टेंपरिंग
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
115 पेट्रोल पंपों की जांच, सात में मिली टेंपरिंग
मुजफ्फरनगर। जिले में पेट्रोल पंपों में चिप की जांच का काम लगभग पूरा हो गया है। एक माह तक चले अभियान में 115 पंपों में से सात में टेंपरिंग पाई गई। इन सबकी 12 मशीनों के पल्सर कार्ड जब्त किए गए हैं। शासन के आदेश के बाद इन सब पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। एक पंप पर घटतौली भी पकड़ी गई। इस पंप के खिलाफ बाट-माप तौल विभाग कार्रवाई कर रहा है।
जनता को कम पेट्रोल देकर चूना लगाने वाले पंप मालिकों की अब खैर नहीं। लगभग एक माह तक चले अभियान में गड़बड़ी करने वाले जो पंप मालिक सामने आए हैं, उन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जिले में अब तक 115 पेट्रोल पंपों की जांच हुई, इनमें सात पंपों की 12 मशीनों के पल्सर कार्ड में टेंपरिंग पकड़ी गई। भोपा रोड के आधुनिक सेवा केंद्र की चार मशीनों में टेंपरिंग पाई गई। जांच टीम ने चारों मशीनों के पल्सर कार्ड कब्जे में ले लिए। सुजडू चुंगी के निकट स्थित कुमार फिलिंग स्टेशन की एक मशीन में गड़बड़ी पाई गई, जिसके बाद पल्सर कार्ड जब्त कर लिया गया।
गायत्री परिवार सर्विस स्टेशन जानसठ में भी गड़बड़ी पर एक पल्सर कार्ड कब्जे में लिया गया। सिसौना के किसान फिलिंग स्टेशन, बरला के फिलिंग स्टेशन, गोकलचंद शीलचंद फिलिंग स्टेशन खतौली के पंप पर एक-एक मशीन में गड़बड़ी मिली। इन सबके पल्सर कार्ड जब्त किए गए। ममता फिलिंग स्टेशन रतनपुरी में दो मशीनों में गड़बड़ी पकड़ी गई और पल्सर कार्ड जांच टीम ने कब्जे में ले लिए। इसी के साथ की जांच टीम को बाबा वरदान फिलिंग स्टेशन रतनपुरी में 50 से 70 एमएल की घटतौली मिली। इस पंप के खिलाफ बाट-माप तौल कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
कार्रवाई जल्द होगी शुुरू
जांच टीम में शामिल डीएसओ मदन यादव ने बताया कि अब से पहले शासन ने केवल जांच करने के लिए कहा था। दो दिन पहले आदेश आ गए हैं कि जो लोग दोषी हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। जिन पंपों पर गड़बड़ी हुई है नियमानुसार उन पर मुकदमा कर कार्रवाई होगी।