{"_id":"59442fd04f1c1b962b8b46f7","slug":"121497640912-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को उनका हक दिलाया जाएगा: हरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को उनका हक दिलाया जाएगा: हरेंद्र
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि गन्ना भुगतान, कानून व्यवस्था और मंदसौर की घटना को लेकर किसानों की आवाज को उठाया जाएगा। जिले में अमन-चैन कायम रहे, इसके लिए प्रयास होगा। ईद के बाद जिला मुख्यालय पर एक बड़ी रैली होगी।
तितावी के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में हुई किसानों की बैठक में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि वह 35 साल से किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। वर्तमान में जिस तरह के हालात चल रहे हैं, ऐसे कभी नहीं देखे। भैसाना चीनी मिल ने किसानों का भुगतान नहीं किया, सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। रोजाना लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। मंदसौर की घटना से पूरे देश का किसान दुखी है। जिले में शेरपुर और नसीरपुर की घटना दुखद है। शेरपुर की घटना में पुलिस संयम से काम लेती तो इतना बड़ा बवाल नहीं होता।
कहा कि जिले में अमन शांति के लिए सभी वर्गों के लोगों को सहयोग करना होगा। मलिक ने घोषणा की कि ईद के बाद मुख्यालय पर एक बड़ी पंचायत की जाएगी। अध्यक्षता फेरु शर्मा बुडीनाकलां और संचालन यशपाल करवाड़ा ने की। बैठक में अरविंद, आसिफ, भूरा, बलराम, धर्मपाल, मांगेराम, अमर पाल, गुल्लू, रविंद्र, कीरतपाल, यशपाल बरवाला आदि रहे।