{"_id":"593991164f1c1bc71c8b45ac","slug":"121496944918-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमाफियाओं पर गैंगेस्टर व गुंडा एक्ट लगेगी-एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमाफियाओं पर गैंगेस्टर व गुंडा एक्ट लगेगी-एसडीएम
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमाफिया पर गैंगेस्टर और गुंडा एक्ट लगेगा
खतौली। एसडीएम कन्हई सिंह ने भूमाफिया को चेताया कि उन्होंने सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त नहीं किया तो उनके विरुद्ध गैंगेस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम का कहना है कि शासन के आदेश पर वसूली अभियान तेज कर दिया गया है।
एसडीएम कन्हई सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से सख्त आदेश जारी किए गए हैं कि सभी तहसीलों में वसूली अभियान को तेज किया जाए और एक लाख रुपये से अधिक के बकायादारों के वारंट जारी कर दिए जाए। प्रदेश सरकार ने एक लाख रुपये से कम बकायादारों का ऋण माफ किया था। इसलिए एक लाख रुपये से अधिक बकायादार भी पैसा जमा नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा जिन सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया है। उस भूमि को चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने भूमाफिया को सख्त चेतावनी दी कि वे सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कर दें, अन्यथा कब्जा मिलने पर उन भूमाफिया के विरुद्ध गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि संग्रह अमीनों को वसूली अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।