{"_id":"5cb616b2bdec22144855adfe","slug":"11555437234-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराज का पिच्छिका परिवर्तन समारोह मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराज का पिच्छिका परिवर्तन समारोह मनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिगंबर साधु की पहचान पिच्छी कमंडल से होती है
खतौली। इंदिरा मूर्ति स्थित उत्सव पंडाल में क्षमाभूषण महाराज का पिच्छिका परिवर्तन समारोह भक्तों ने भक्ति भावना से आयोजित किया। जैन मुनि को श्रावण जय जयकारों के नारों के साथ पीसनोपाड़ा मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक लाए। कार्यक्रम का शुभारंभ वीतराग विज्ञान पाठशाला की बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति व महामंत्र णमोकार के वाचन से हुआ। भक्तों ने महाराज श्री को श्रीफल भी अर्पित किए।
इस मौके पर आयोजित धर्मसभा का संचालन करते हुए कल्पेंद्र जैन धर्मनगरी के श्रद्धालु रथयात्रा उत्सव के माध्यम से धर्मपरायण लोग महावीर जन्म कल्याणक समारोह पांच दिन तक मनाते हैं। इस दौरान हम विभिन्न धार्मिक क्रियाओं के द्वारा असीम पुण्यार्जन करते हैं। पिच्छिका परिवर्तन कार्यक्रम हमें संयम का पाठ सिखाता है। दिगंबर साधु की पहचान पिच्छी कमंडल से होती है। इसी के साथ डा. आशा जैन ने कुशल संयोजन में महिलाओं ने मनोहारी प्रस्तुति की। इस नाटिका के माध्यम से चंदन बाला की भगवान महावीर के प्रति अगाध भक्ति व निश्छल समर्पण प्रकट किया गया। चंदन बाला की प्रभु भक्ति अनुकरणीय है। इस अवसर पर रजनी प्रवक्ता, वंदना, रीमा, सोनी, रुचि, अनीता, मुकेश एडवोकेट, सुनील तिगाई, शीलचंद, सिद्धार्थ, मनोज सराफ, विपिन अरिहंत, मुकेश सराफ, उमंग, मनोज, कुलदीप, सुरेंद्र, विवेक प्रवक्ता, दिनेश, पंकज, निधि, अजय प्रवक्ता, आदीश प्रवक्ता, रुपाली, नीरज मंडी, बबीता, एलएम जैन, शोभा, बंटी, राजकुमर प्रवक्ता, नीरज जैन प्रवक्ता आदि उपस्थित रहे।