{"_id":"5cb224debdec2213f933096d","slug":"11555178718-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंड कीर्तन-रामायण पाठ का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड कीर्तन-रामायण पाठ का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया
मंसूरपुर। क्षेत्र के गांवों में दुर्गाष्टमी व नवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कन्याओं को भोजन कराकर श्रद्धालुओं ने अपना व्रत खोले। मंसूरपुर के शिव मंदिर में भव्य कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन-रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुति दी। मुख्य यजमान शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित व अजय कुमार गुप्ता रहे। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कैला देवी मंदिर में आज जागरण होगा
खतौली। आवास विकास कालोनी में स्थित कैला देवी नवदुर्गा मंदिर में नवरात्र उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को प्रात: 11 बजे हवन यज्ञ होगा और प्रसाद वितरित किया जाएगा। रात में नौ बजे मां का विशाल 42वां जागरण होगा। सोमवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।