फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   इस्लाम और शरई कानून के विरुद्ध बात करने वाला इस्लाम से खारिज: उलमा

इस्लाम और शरई कानून के विरुद्ध बात करने वाला इस्लाम से खारिज: उलमा

Wed, 09 Jan 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
इस्लाम और शरई कानून के विरुद्ध बात करने वाला इस्लाम से खारिज: उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। यूपी के मंत्री मोहसिन रजा के तीन तलाक और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को लेकर दिए बयान पर उलमा ने कड़ी निंदा की है। उलमा का कहना है कि अल्लाह के बनाए हुए कानून के खिलाफ जो भी गलत बयानबाजी करेगा वो खुद ही इस्लाम से खारिज हो जाता है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया दावातुल मुस्लीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि मोहसिन रजा का यह बयान बेहद शर्मनाक है। वो इस तरह की बातें कर रहे हैं जिनका शरीयत और इस्लाम में कोई वजूद ही नहीं है। अल्लाह के हुक्म और शरीयत के खिलाफ बातें करने वाला खुद ही इस्लाम और ईमान से खारिज हो जाता है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड मुस्लिम महिलाओं की लड़ाई लड़ रहा है। जो हक बात है वो हमेशा कहते रहेंगे, क्योंकि कुरआन हमारे लिए असल कानून है इसके अलावा किसी भी कानून को नहीं मानेंगे। उन्होंने कहा कि मोहसिन रजा को देश को तोड़ने वाले बयानों से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इस तरह के बयान मुल्क में रहने वाले लोगों के बीच नफरत की खाई पैदा करते हैं। यूपी के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा है कि तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं का शोषण हो रहा है और इसको लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जैसी संस्थाएं अपनी दुकानें चला रहे हैं। तीन तलाक के खिलाफ सख्त कानून बनाकर महिलाओं को तीन तलाक की बेड़ियों से आजाद कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed