{"_id":"5c2f9faabdec225697311cb2","slug":"11546624938-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में छात्र छात्राओं ने जीते गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में छात्र छात्राओं ने जीते गोल्ड मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिखेड़ा। नेपाल में आयोजित प्रथम दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय खेल समारोह में एसडी ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने छह गोल्ड मेडल जीत कर जनपद का नाम रोशन किया है।
नेपाल के काठमांडू में आयोजित प्रथम अंतरराष्ट्रीय खेल समारोह-2018 में गांव बहादरपुर के एसडी ग्लोबल स्कूल के प्रतियोगी छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर 15 पदक पर कब्जा जमाया। जिनमें छह गोल्ड मेडल हैं। स्कूल की टीम में शामिल कप्तान बादल, उप कप्तान आयुषवीर, अर्जुन, मोहम्मद, मोहम्मद आयान, आकाश, सुमित, आर्यस, सार्थक, नबील की टीम ने भूटान की कबड्डी टीम को हराकर फाइनल मुकाबले में शिकस्त देते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इसके अलावा कराटे में पार्श्व ने गोल्ड मेडल जीता। बैडमिंटन में वेदांश, सार्थक और सिमरनजीत कौर ने गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। वहीं, गुंजन सिंह ने योगा में, आकाश ने दौड़ में गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया। टीम की कौच पीटीआई दिव्या व टीम मैनेजर प्रीति गोयल ने बताया कि नेपाल में होने वाले प्रथम अंतरराष्ट्रीय खेल समारोह में छह गोल्ड मेडल सहित 15 पदक हासिल किए। गोल्ड मेडल जीत कर जनपद में आने पर रोडवेज स्टैंड पर स्कूल डायरेक्टर सिद्धार्थ शर्मा, भाजपा नेता डॉक्टर दानवीर सिंह, रामलीला कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार तथा ग्रामीणों ने टीम का स्वागत करते हुए उन्हें पुरस्कार देने की घोषणा की।