{"_id":"5beb1d13bdec221a020c5cf5","slug":"11542135059-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ची में गडबड़ी को लेकर भाकियू का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ची में गडबड़ी को लेकर भाकियू का हंगामा
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्ची में गड़बड़ी को लेकर भाकियू का हंगामा
मोरना। गन्ना पर्ची में गड़बड़ी को लेकर क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय पर घंटों हंगामा किया। समिति के सचिव ने किसानों को समझाबुझाकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर उनके गुस्से को शांत किया।
प्रधान खाईखेड़ी व भाकियू नेता हरिओम त्यागी, बसेड़ा ग्राम अध्यक्ष रविंद्र कुमार, ब्ट्टिू, बाबू, सतपाल, मनोज कुमार, सुधीर, सतपाल, मांगेराम, जगपाल, सुरेंद्र, धर्मपाल, बिजेंद्र, रवि, कुलदीप, सनी, राकेश आदि किसान मंगलवार दोपहर सहकारी गन्ना विकास समिति के कार्यालय पर पहुंचे और माफिया लोगों की तथा समिति पर मृतकों की पर्ची भेजने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। समिति सचिव यशपाल सिंह ने कंप्यूटर में हुई गड़बड़ी को तत्काल ठीक कराने का आश्वासन देकर किसानों को बमुश्किल समझाबुझाकर शांत कर भेजा। वहीं, भाकियू कार्यकर्ता का आरोप था कि समिति से कुछ गन्ना माफिया साठगांठ किए हुए हैं, जिस कारण नए सर्वे के आधार पर पर्ची नहीं भेजी जा रही है।