{"_id":"5ba68f40867a557ec86ba828","slug":"11537642304-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान जागरुकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान जागरुकता रैली निकाली
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदान के प्रति किया जागरूक
खतौली। केके जैन इंटर कॉलेज के बच्चों ने नगर में रैली निकाल लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। केके जैन एजूकेशन एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष रहे कामरेड सुरेंद्र कुमार जैन की पुण्य तिथि पर 24 सितंबर को कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना है। शनिवार को बच्चों ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए रक्तदान जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। रैली का संचालन संयोजक सतेंद्र मलिक, डॉ. अमित कुमार जैन ने किया। इस दौरान संध्या नागर, नूतन देवी, नीरज जैन, अजय जैन, सुरेश यादव, जयप्रकाश गौतम आदि रहे।
छेड़छाड़ में आरोपी को जेल भेजा
मोरना। मेला देखने जा रही युवतियों के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ उसकी दो बहन में मेला देखने के लिए जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवारों ने युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने मारपीट करते हुए युवतियों के कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्यवाहक प्रभारी यतेंद्र चौधरी ने बताया कि अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।