फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आज जिले में रोपे जाएंगे 1

आज जिले में रोपे जाएंगे 1

Wed, 15 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
आज जिले में रोपे जाएंगे 1
आज जिले में रोपे जाएंगे 18 लाख पौधे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस पर इस बार जनपद में दो हजार से अधिक स्थानों पर करीब 18 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। डीएम राजीव शर्मा ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए विभिन्न विभागों के लिए पौधे रोपित करने का टारगेट भी तय कर दिया।

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी है कि जिले का अधिक से अधिक भू-भाग वृक्षों से आच्छादित हो। उन्होंने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में कुल 17 लाख 91 हजार 362 पौधे रोपित किए जाएंगे, जिनके लिए दो हजार से अधिक स्थान चयनित किए गए हैं। इन स्थानों पर पौधे रोपित करने के लिए गड्ढे खुदवाए जा रहे हैं। डीएम ने बताया कि सबसे अधिक पांच लाख 29 हजार 991 पौधे वन विभाग द्वारा रोपित किए जाएंगे, जबकि अन्य पौधे पंचायती राज ग्राम विकास, आवास विकास, औद्योगिक विकास, नगर विकास समेत अन्य विभागों द्वारा रोपित किए जाएंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधरोपण का कार्य 15 अगस्त को पूर्ण कर जियो टैगिंग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने गन्ना विभाग को निर्देश दिए कि चीनी मिलों द्वारा उनके परिसरों में पौधे लगवाते हुए उनकी सेल्फी लेकर फोटो भी अपलोड किए जाएं। डीएफओ को निर्देश दिए कि हाइवे के डिवाइडरों पर भी बड़ी संख्या में पौधरोपण किया जाए। डीएम ने अफसरों से नदियों के आसपास घने जंगल विकसित करने हेतु सिंचाई विभाग की भूमि को चिह्नित कर जन अभियान चलाते हुए हर व्यक्ति से एक पौधा लगवाएं। उन्होंने कहा कि जहां भी जंगली जानवरों द्वारा पौधों को नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका हो, वहां ट्री-गार्ड भी लगाए जाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा, डीएफओ, डीडीओ, बीएसए सहित सभी सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed