{"_id":"5b6207b04f1c1bb24b8b6527","slug":"11533151152-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का सांप ने डसा, हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का सांप ने डसा, हालत में सुधार
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्प ने युवती को डसा
खतौली। मोहल्ला जमुना बिहार निवासी दीपक जैन की 22 वर्षीय पुत्री सुरभि जैन मंगलवार की शाम करीब 4 बजे अपने मकान में काम कर रही थी। इसी दौरान घर में सांप ने युवती को डस लिया। सांप के डसने से युवती की हालत बिगड़ गई। हालत बिगडऩे पर परिवार के लोग आनन फानन में युवती को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए युवती को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि वे एक गांव में युवती को लेकर गए थे। गांव में एक ग्रामीण सांप के डसने का इलाज करता है। युवती का उस ग्रामीण से इलाज कराया गया है। अब युवती की हालत में सुधार है।