फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहजाद आलम के परिवार पर पड़ी दोहरी मार

शहजाद आलम के परिवार पर पड़ी दोहरी मार

Tue, 26 Jun 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
शहजाद आलम के परिवार पर पड़ी दोहरी मार
मौत खींच ले आई राहगीर शहजाद आलम को
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सरवट में कबाड़ी की दुकान में फटे विस्फोटक में मारे गए राहगीर शहजाद आलम के परिवार पर दोहरी मार पड़ी है। गोदाम से बैंक व बिजली बिल जमा कराने जा रहे शहजाद की राह चलते आई मौत के बाद कोई उसका ढाई लाख की नकदी से भरा बैग भी ले उड़ा।

शहर के मोहल्ला खालापार निवासी शहजाद आलम रबर सप्लाई का काम करते थे। शहर के चक्कर वाली सड़क मदीना चौक के पास उनका गोदाम था। सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे वे घर से निकलकर भतीजे सैफ के साथ बाइक से गोदाम पर पहुंचे थे। वहां से उन्होंने एक ईंट-भट्ठा मालिक से रबर सप्लाई का करीब ढाई लाख रुपये का भुगतान लिया। इसके बाद करीब 9.30 बजे वे लाल रंग की अपनी बाइक से उक्त ढाई लाख रुपये बैंक में जमा कराने के साथ ही टाउन हॉल में बिजली का बिल भी जमा कराने के लिए निकले थे, लेकिन किसी को क्या पता था कि वहां से कुछ ही दूरी पर मौत उनका इंतजार कर रही है। करीब दस मिनट बाद ही जब शहजाद आलम बाइक पर कब्रिस्तान के सामने से होकर गुजरे, उसी समय वहां कबाड़ी निसार की दुकान में विस्फोट हो गया, जिसका एक टुकड़ा फटने के बाद बेहद तेज गति से शहजाद आलम के सिर में जाकर लगा। विस्फोटक का टुकड़ा सिर में लगते ही शहजाद आलम वहीं बीच सड़क पर डिवाइडर पर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शहजाद की मौत के साथ ही उसके हाथ से काले रंग का बैग भी छूटकर सड़क पर गिर गया, जिसमें भुगतान के करीब ढाई लाख रुपये बताए जा रहे हैं। ब्लास्ट के बाद राहगीरों ने शहजाद को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया, लेकिन इसी दौरान उसका रुपयों से भरा बैग किसी ने साफ कर दिया। घटना के बाद जब शहजाद के परिजनों को उसकी मौत की जानकारी मिली तो उनमें कोहराम मच गया। बाद में जब शहजाद द्वारा ढाई लाख रुपये भी बैंक में जमा कराने के लिए ले जाए जाने की जानकारी मिली, तो गमगीन परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर रुपयों से भरे बैग के बारे में जानकारी लेने की कोशिशें कीं, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed