{"_id":"5b3140f64f1c1b624d8b820c","slug":"11529954550-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू संगठनों का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू संगठनों का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू संगठनों का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। हिंदू संगठनों ने सोमवार को कचहरी पहुंच कर डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने देवी-देवताओं की आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आक्रोश जताया। एडीएम के नाम ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी को भी ज्ञापन दिया गया।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पुरकाजी प्रखंड के संयोजक पीयूष राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले एसएसपी आफिस पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। इसके बाद डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। एडीएम को दिए ज्ञापन में अवगत कराया कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की नीयत से सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल कर हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। कुछ आरोपियों के नाम भी ज्ञापन में बताए गए, जिनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों में नितिन वर्मा, मनीष, मोहित, नीरज पाल, मोहित गुर्जर, विवेक गर्ग, अमन गोयल, अक्षय राठी, अंकित पाल, दिनेश, मनीष सैनी, विकास आदि शामिल रहे