{"_id":"5b01c2894f1c1b5b798b5649","slug":"11526841993-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पलटी, चालक सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पलटी, चालक सहित तीन घायल
Updated Mon, 21 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार पलटी, चालक सहित तीन घायल
रतनपुरी। हाइवे बाईपास पर फुलत अंडरपास के पास हरिद्वार से दिल्ली जा रही कार का एक्सल टूटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक सहित दंपति घायल हो गए।
रतनपुरी क्षेत्र के खतौली बाईपास पर फुलत अंडरपास के पास अचानक एक्सल टूटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार दिल्ली के मीरा बाग कालोनी निवासी एसडी गुलाटी अपनी पत्नी दर्शन गुलाटी के साथ कार चालक संदीप कुमार घायल हो गए। ये लोग कार से रविवार दोपहर करीब चार बजे हरिद्वार से वापस दिल्ली जा रहे थे। कार को चालक संदीप कुमार चला रहा था। पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाल कर सेंट फ्रांसिस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा
सिखेड़ा। पुलिस ने नंगला गंगनहर पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ने का दावा किया है। एसओ सिखेड़ा जितेंद्र सिंह, दरोगा गिरीश चंद ने रविवार को गंगनहर पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने कार को तेज गति से चलाते हुए पुलिस पर फायर झोंक दिया, जिसमें दारोगा गिरीश चंद बाल बाल बचे। पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाश को पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम नुसरत पुत्र शमीम निवासी गांव कवाल, थाना जानसठ बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शातिर किस्म का है। बदमाश के खिलाफ नुरपुर, जिला बिजनौर सहित कई थाने में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।