{"_id":"5af5e53c4f1c1bdc408b48d1","slug":"11526064444-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में मातृ दिवस पर बच्चों की प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में मातृ दिवस पर बच्चों की प्रस्तुति
Updated Sat, 12 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले के विभिन्न स्कूलों में मातृ दिवस पर बच्चों ने संवेदना और मातृत्व भरी प्रस्तुति दी।
जानसठ रोड स्थित द एसडी पब्लिक स्कूल में मातृ-दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूल के कक्षा तीन के बच्चों ने अपनी माताओं को समर्पित संवेदना भरी प्रस्तुति दी। बच्चों ने कैलाश खैर के गीत प्यारी मां पर नृत्य द्वारा यह बताया कि हमारी मां किस प्रकार सुबह से शाम तक केवल हमारे लिए ही जीती है। मां मुझे तेरी दुआ चाहिए गीत के द्वारा बच्चों ने अपनी मां से उनकी दुआएं अपने लिए मांगी हैं तथा साथ ही भगवान को धन्यवाद भी दिया कि उन्होंने उन्हें मां दी है। बच्चों ने अपने गीत के माध्यम से अपने आपको खुशकिस्मत बताया कि उनके पास मां है। प्रधानाचार्या नीलम महाना ने बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना की। उधर, बाल मंदिर नर्सरी स्कूल में मातृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मां पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मां पर आधारित कविताओं और घुमर नृत्य पर अच्छी प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य स्वाति बतरा एवं शिक्षिकाओं श्रुति, प्रिंसी, राधा, नीतू, दिव्या, कृति का सहयोग रहा। मदर्स-डे पर मृदुल गोयल, रिंकू एस गोयल ने विचार रखे।