{"_id":"5af4964b4f1c1b320a8b9370","slug":"11525978699-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक अधिकारी को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक अधिकारी को दी श्रद्धांजलि
Updated Fri, 11 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले में सीजेएम रह चुके गोपाल तिवारी के निधन पर जिला बार संघ और सिविल बार एसोसिएशन के सदस्यों ने गहरा शोक प्रकट किया है। वक्ताओं ने कहा कि वे मृदुभाषी और अधिवक्ताओं का सम्मान करने वाले न्यायिक अधिकारी थे। जनपद में तैनाती के दौरान गोपाल तिवारी किसी विवाद में नहीं रहे। अधिवक्ताओं की किसी भी परेशानी को गंभीरता से सुनकर निराकरण करने का प्रयास किया। वह जटिल बीमारी कैंसर से ग्रस्त थे। लंबे समय से उपचार चल रहा था। पिछले महीने प्रमोशन के बाद उनका ट्रांसफर लखनऊ एडीजे के पद पर हुआ था। बुधवार को लखनऊ में उनका निधन हो गया। जिला बार और सिविल बार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कॉलेज का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। पालिकाध्यक्ष ने टीम के साथ रुड़की रोड स्थित नगर पालिका कन्या इंटर कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्राओं से वार्ता की और शिक्षा प्राप्त करने में कोई परेशानी तो नहीं आ रही्? आदि सवाल पूछे।
विज्ञापन
कॉलेज का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। पालिकाध्यक्ष ने टीम के साथ रुड़की रोड स्थित नगर पालिका कन्या इंटर कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्राओं से वार्ता की और शिक्षा प्राप्त करने में कोई परेशानी तो नहीं आ रही्? आदि सवाल पूछे।
विज्ञापन