{"_id":"5ae8b5384f1c1b64098b799d","slug":"11525200184-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्तमे में शेरपुर में उमड़ेगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्तमे में शेरपुर में उमड़ेगी भीड़
Updated Wed, 02 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शेरपुर में तब्लीगी इज्तमा का आगाज हो गया। बुधवार को यहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र होंगे। इज्तमा में दहेज रहित 25 निकाह भी कराए जाएंगे।
काफी समय से शहर के निकटवर्ती गांव शेरपुर में इज्तमा की तैयारी चल रही है। मंगलवार शाम को लोगों का आना शुरू हो गया हुआ। बुधवार को इज्तमा शुरू होगा। तीन मई को विश्व शांति की दुआओं के साथ इस इज्तमे का समापन होगा। इज्तमा स्थल पर ही नमाज होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि तब्लीगी इज्जतमे मे बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। मंगलवार को असर की नमाज के साथ इज्तमा का आगाज हुआ। व्यवस्थाओं की कमान संभाले लोगों के अनुसार यहां बाहर से आने वाले जमातियों के रुकने के लिए पंडाल लगाए गए हैं। रुड़की रोड से गांव तक आने वाले जमातियों को लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। शेरपुर निवासी हाजी ग्यासुदीन ने बताया कि यहां पालीथिन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। नई दिल्ली मरकज से उलेमा-ए-दीन यहां तकरीर करेंगे तो वहीं यहां दारूल उलूम देवबंद और अन्य स्थानों से भी उलेमाओं की मौजूदगी दर्ज होगी। उन्होंने बताया कि यहां से कई सौ जमात देश के विभिन्न हिस्सों और विदेश के लिए भी रवाना की जाएगी।