फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बिना आधार कार्ड लिंक कराए नहीं मिलेगा राशन

बिना आधार कार्ड लिंक कराए नहीं मिलेगा राशन

Fri, 19 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
बिना आधार कार्ड लिंक कराए नहीं मिलेगा राशन
बिना आधार कार्ड लिंक कराए नहीं मिलेगा राशन
विज्ञापन

जानसठ।
तहसील क्षेत्र के राशन डीलरों की बैठक में पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राशन कार्ड में प्रत्येक सदस्य का आधार कार्ड लिंक नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को फरवरी के बाद राशन नहीं मिलेगा।

बैठक में पूर्ति निरीक्षक वेद प्रकाश अग्रवाल और ग्रामीण पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि पीपीएच और अंत्योदय कार्ड धारकों के प्रत्येक परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड लिंक कराने होंगे। ऐसा न करने वाले कार्डधारकों को माह फरवरी के बाद राशन मिलना मुश्किल होगा। 28 जनवरी तक आधार कार्ड लिंक कराए जा सकेंगे। इसके बाद कोई भी आधार कार्ड लिंक नहीं होगा। बिना आधार कार्ड वाले यूनिट काट दिए जाएंगे। इसलिए प्रत्येक कार्डधारक अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड लिंक कराने के लिए अपने राशन डीलर को आधार कार्ड जमा करा दें। उन्होंने कहा कि राशन डीलरों को भी शत प्रतिशत आधार कार्ड लिंक कराने के लिए उपभोक्ताओं को प्रेरित करना होगा। इस दौरान पूर्ति लिपिक मनोज कुमार, राशन डीलर जय सिंह, राज कुमार, पवन, बृजेश, चंद्रो देवी, उषा कांबोज, नबी सहित दर्जनों राशन डीलर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed