फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बालिकाओं की प्रतिभा

बालिकाओं की प्रतिभा

Fri, 19 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बालिकाओं की प्रतिभा
राज्यस्तरीय खेलकूद में बालिकाएं दिखाएगी प्रतिभा
विज्ञापन

खतौली।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की बालिकाओं को प्रथम बार इस वर्ष राज्यस्तरीय खेलकूद में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलने जा रहा है। प्रदेश में अपनी प्रतिभा का डंका बजाने के लिए स्कूल स्टाफ उनको खेलों का प्रशिक्षण देकर फिट बनाने की तैयारी में लगा है। विद्यालय में बालिकाओं को पेंटिंग बनानी भी सिखाई जा रही है, ताकि बालिकाएं अपनी प्रतिभाओं से क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। बालिकाओं को इस काबिल बनाने के लिए विद्यालय की वार्डन और दो अध्यापिका अपनी जिम्मेदारी बखूबी से निभा रही हैं।
गांव तिगाई में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डन ममता शर्मा ने बताया कि पूर्व में बालिकाओं की खेलकूद की प्रतियोगिताएं विद्यालय स्तरीय के बाद जिला स्तरीय होती थी। इस वर्ष से खेलकूद प्रतियोगिता मंडलस्तरीय पर होने के बाद राज्यस्तरीय होगी। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता बाराबंकी में अगले माह होना प्रस्तावित है। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाने के लिए विद्यालय से 30 बालिकाओं को चयनित किया जाएगा। इसके लिए बालिकाओं को खेलकूद का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वार्डन ममता शर्मा व अध्यापिका पूजा व राखी गोयल बालिकाओं को खेलकूद का प्रशिक्षण दे रहीं हैं। प्रतिदिन बालिकाओं को विद्यालय प्रांगण में ही दौड़, रिले दौड़, गोला फेंक, कबड्डी, खो-खो आदि प्रतियोगिताओं में निपुण किया जा रहा है। इसके अलावा बालिकाओं को स्कूल स्टाफ विद्यालय की दीवारों पर पेंटिंग बनाना भी सिखा रही हैं। बालिका पारुल, अमरीन, जासमीन, स्वाति, इशरत आदि का कहना है कि वे राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।
विज्ञापन

नए स्टाफ ने विद्यालय बंद होने से बचाया
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पिछले वर्ष काफी सुर्खियों में रहा। बालिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने पर वार्डन के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। डीएम के आदेश पर जांच के बाद अन्य स्टाफ की भी सेवा समाप्त कर दी गई थी। विद्यालय की बदनामी से अभिभावक अपनी बालिकाओं को विद्यालय से वापस घर ले गए थे। नतीजतन विद्यालय में कई दिनों तक ताला लगा रहा। अधिकारियों ने विद्यालय के वार्डन की जिम्मेदारी ममता शर्मा को सौंपी। साथ में दो अध्यापिका पूजा व राखी गोयल की नियुक्ति की। इस स्टाफ ने अभिभावकों के घर-घर जाकर अच्छी शिक्षा और बालिकाओं की सुरक्षा की गारंटी ली, तब कहीं जाकर बालिकाओं को भेजा गया। आज विद्यालय में 68 बालिकाएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। इस तरह से नए स्टाफ ने विद्यालय को बंद होने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे साथ अध्यापिका पूजा व राखी गोयल ने बालिकाओं को विद्यालय वापस लाने में अभिभावकों का विरोध भी झेला। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। विद्यालय का मकसद बालिकाओं का उज्ज्वल भविष्य बनाना है। पढ़ाई के साथ उनको खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाने को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ममता शर्मा, वार्डन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed