{"_id":"5a0f300b4f1c1b72548bdc8b","slug":"11510944779-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र दूसरे गांव में लगाने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र दूसरे गांव में लगाने पर आक्रोश
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। महाबलीपुर गांव के लिए आवंटित क्रय केंद्र दूसरे गांव में लगाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों की जिला गन्ना अधिकारी ने नियत स्थान पर क्रय केंद्र लगाने की हिदायत तितावी मिल प्रबंधन को दी है। उधर, रोनी हरजीपुर के ग्रामीणों में पैदावार अधिक होने के कारण बजाज का केंद्र लगवाने की मांग की है।
चालू पेराई सत्र में गन्ना आयुक्त द्वारा घोषित गन्ना रिजर्वेशन महाबलीपुर गांव में तितावी का केंद्र लगाने की मंजूरी दी थी। आरोप है कि मिल के जोनल प्रबंधक ने इस केंद्र को गांव से हटवा कर नंगला राई में लगवा दिया। ओंकार त्यागी, रमेशचंद और कुलदीप त्यागी ने दूसरे गांव में गन्ना तुलवाने के लिए जाने में आने वाली दिक्कत की शिकायत जिला गन्ना अधिकारी से की। जिस पर उन्होंने मिल प्रबंधन को शीघ्र उक्त केंद्र महाबलीपुर में लगाने के निर्देश दिए। रोहाना गन्ना समिति के सचिव नरेश कुमार ने बताया कि शीघ्र ही गन्ना क्रय केंद्र को महाबलीपुर में लगवाया जाएगा।
दूसरी ओर रोनी हरजीपुर में किसानों में दो केंद्रों के अलावा एक गन्ना क्रय केंद्र बजाज शुगर मिल थानाभवन का लगवाने की मांग की है। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष ने इस संबंध में आला अफसरों को पत्र भी लिखा है। गांव में नया केंद्र लगवाने को गन्ना समिति ने लखनऊ गन्ना आयुक्त को प्रस्ताव भेजा है, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिलने से किसानों में गुस्सा है। किसानों का कहना है कि गांव में अधिक गन्ना होने के कारण दो केंद्र किसानों के गन्ने की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। जिससे गेहूं बुवाई में विलंब होता है।