फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राम मंदिर में चतुर्थ वार्षिकोत्सव मनाया

राम मंदिर में चतुर्थ वार्षिकोत्सव मनाया

Fri, 29 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर में चतुर्थ  वार्षिकोत्सव मनाया
राममंदिर में चतुर्थ वार्षिकोत्सव मनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी ग्रुप ऑफ कॉलेज प्रांगण में स्थित राम मंदिर में चतुर्थ वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। भजनों के साथ देवी-देवताओं का गुणगान किया गया।
मंदिर में राम परिवार के साथ शिव-पार्वती, लक्ष्मी-गणेश, राधा-कृष्ण, सरस्वती, काली माता, साई, महावीर की मूर्ति स्थापित है। वार्षिक उत्सव में कॉलेज परिवार के नील कमलपुरी, विनोद कुमार, आशा, देवेंद्र, कमलेश सिंगल, आशोक सरीन, हरि भूषण गुप्ता, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, उमेश बंसल, मदन गोयल, आकाश, नवीन, डॉ अशोक आदि रहे। प्राचार्य संदीप मित्तल, आलोक गुप्ता, सचिन गोयल, सिद्धार्थ शर्मा ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कपिलदेव अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन


ज्ञान विज्ञान मेले में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर बसंत विहार के 24 बच्चों ने केशवपुरी इंटर कॉलेज में आयोतित ज्ञान विज्ञान मेले में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव राजपूत ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव जीवन अमूल्य
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में यातायात जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक यातायात ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

एसपी यातायात बीपी चौरसिया ने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष लाखों लोग सड़क हादसों में मौत का शिकार हो रहे हैं। मानव जीवन अमूल्य है, हमें इसकी सुरक्षा करनी है। यातायात नियमों का पालन कर हम अपने आपको सुरक्षित कर सकते हैं। गुलशन चौधरी ने वाहन हादसों से संबंधित वीडियो दिखाई। कॉलेज निदेशक एसएन चौहान ने भी यातायात के नियमों का पालन करने पर जोर दिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ एके गौतम, डॉ पारेश कुमार, डॉ आरटीएस पुंडीर, डॉ विकास कुमार, नवीन द्विवेदी, अभिषेक राय, प्रगति शर्मा, डॉ विवेक गुप्ता, श्वेता अरोरा, मनोज झा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed