फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा जनता को कर रही गुमराह: गुलाम

भाजपा जनता को कर रही गुमराह: गुलाम

Tue, 05 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
भाजपा जनता को कर  रही गुमराह: गुलाम
भाजपा जनता को कर रही गुमराह : गुलाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा के जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक गुलाम मौहम्मद ने कहा कि बीजेपी के नेता देश को गुमराह कर रहे हैं। जनता ने इनको बहुमत 2019 तक के लिए दिया है और ये बात 2022 तक की करते हैं। लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सब मुगालते दूर हो जाएंगे। धर्म निरपेक्ष दल एक होकर इस चुनाव में बीजेपी को हराएंगे।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में गुलाम मौहम्मद ने कहा कि बीजेपी नेता जनता का ब्रेनवॉश कर चुनाव जीते हैं। 2019 तक यह वाश हो जाएगा। सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी। संविधान और भाईचारे की विरासत पर खतरा बना है। लोकसभा चुनाव में धर्म निरपेक्ष दल एक होकर चुनाव लड़ेंगे। सपा को निकाय चुनाव में भी बसपा, कांग्रेस और रालोद से कोई परहेज नहीं है। बीजेपी नेताओं का सबसे बड़ा झूठ ये है कि वह 2022 की बात करते हैं।
विज्ञापन

कोई पूछे जनता ने समर्थन 2019 तक दिया है 2022 तक की बात किस आधार पर करते हैं। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि जनहित की समाजवादी पेंशन और साइकिल वितरण योजना को बंद कर दिया गया है। सपा लोहिया के सिद्धांतों पर चलते हुए भाजपा के गलत कामों का विरोध करेगी। जिले में सपा के 1300 सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं। इनका सम्मेलन पांच सितंबर को होगा। जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, जिया चौधरी, राशिद सिद्दीकी, नरेश विश्वकर्मा, अरशद आबिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed