{"_id":"5994a3e34f1c1b3d308b466c","slug":"11502913507-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए से ग्रामीणों में दहशत फैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए से ग्रामीणों में दहशत फैली
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेंदुए से ग्रामीणों में दहशत फैली
रतनपुरी/खतौली। रतनपुरी के गांव मुजाहिदपुर में तेंदुआ होने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों के मुताबिक किसान भी अपने खेतों में जाने को लेकर भयभीत हैं। किसान एकत्र होकर हाथों में लाठी व डंडे लेकर अपने खेतों में जाते हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक रतनपुरी के गांव मुजाहिदपुर में दो दिन पूर्व गांव निवासी ललित, नीरज व भूरा ने बताया था कि जंगल में एक तेंदुए को देखा था। यह तेंदुआ उनके पीछे दौड़ पड़ा था। तीनों किसी तरह से तेंदुए से जान बचाकर गांव में भाग आ आए थे। जंगल में तेंदुए होने की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों में जंगल में तेंदुए के घूमने से दहशत व्याप्त है। भयभीत ग्रामीणों ने जंगलों में जाना बंद कर दिया है। महिलाओं में भी दहशत व्याप्त है। किसान एक साथ एकत्र होकर हाथों में लाठी व डंडे लेकर जंगल में काम करने के लिए जाते हैं। हालांकि ग्रामीणों के मुताबिक इन तीन युवकों के अलावा किसी अन्य ग्रामीण को अभी तक तेंदुआ नहीं मिला है। इसके बावजूद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से वन विभाग को भी सूचना नहीं दी गई है। पुलिस को तेंदुआ होने की जानकारी नहीं है। प्रधान के पति दिनेश शर्मा, पूर्व प्रधान यशपाल सिंह, सुभाष चंद व नंदू शर्मा ने बताया कि तेंदुए को लेकर लोगों में भय तो व्याप्त है, लेकिन अभी तक अन्य ग्रामीणों ने तेंदुए को नहीं देखा है।