फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अमन-शांति के लिए सड़क पर उतरी जमियत उलेमा

अमन-शांति के लिए सड़क पर उतरी जमियत उलेमा

Mon, 14 Aug 2017 01:43 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
अमन-शांति के लिए सड़क पर उतरी जमियत उलेमा
मुजफ्फरनगर। जमीयत-उलेमा-ए-हिंद ने देश में अमन-चैन के लिए शांति मार्च निकाला। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में सबने हिस्सा लिया था। आज वक्त की जरूरत है कि लोग आपसी सौहार्द और एकता के लिए आवाज बुलंद करें।
विज्ञापन

रविवार को संगठन के महासचिव कारी जाकिर हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शांति मार्च निकाला। मार्च का आगाज मीनाक्षी चौक से किया गया। यहां वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में उलेमा का बड़ा योगदान है। देश के बंटवारे के वक्त भी उलेमा-ए-हिंद ने हिंदुस्तान नहीं छोड़ने का संकल्प लिया था। कारी जाकिर हुसैन ने कहा कि देश दुश्मन ताकतों की नजर में खटक रहा है। देशवासियों को चाहिए कि आपसी मतभेद मिटाकर एक साथ रहा जाए और दुश्मनों से मुकाबला किया जाए। मुफ्ती बिन यामीन, मौलाना अब्दुल खालिक, कारी अब्दुल माजिद ने कहा कि दुश्मनों से निपटने के लिए देश में एकता जरूरी है। इसके बाद, मीनाक्षी चौक, शिव चौक से होते मार्च निकाला गया। हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को आपसी सौहार्द और प्रेम का संदेश दिया। शहर के अलावा भी पुरकाजी, शाहपुर, बुढ़ाना, चरथावल, जानसठ, मीरापुर, मोरना आदि क्षेत्रों में भी जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने शांति मार्च निकाला। शहर में शांति मार्च कलक्ट्रेट पहुंचकर सम्पन्न हुआ। डॉ अखलाक, मौलाना हसीब, मौलाना हुसैन, कारी अमीर आलम, डॉ अकरम, कारी सादिक, हाजिफ यूसुफ, डॉ अब्दुल अलीम, हाफिज फुरकान, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, अशोक बालियान, महफूज राणा, वरिष्ठ सपा नेता प्रमोद त्यागी, रणधीर सिंह, राव लियाकत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed