फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डीएम आफिस पर कर्मियों का प्रदर्शन

डीएम आफिस पर कर्मियों का प्रदर्शन

Tue, 20 Jun 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
डीएम आफिस पर  कर्मियों का प्रदर्शन
निजी स्कूल के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में लंबे समय से तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने डीएम आफिस पर प्रदर्शन कर अपना हक मांगा है। आरोप है कि दस-दस साल से काम कर रहे कर्मचारी को मात्र छह हजार वेतन दिया जाता है, जबकि संस्था बड़े मुनाफे में है। कलक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारियों का कहना था कि दस से बीस साल तक एसडी पब्लिक स्कूल में लगातार सेवा करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को आज तक नियमित नहीं किया गया। इतनी बड़ी संस्था होने के बाद भी गरीब कर्मचारियों की कोई चिंता नहीं है। इन कर्मचारियों ने डीएम जीएस प्रियदर्शी से न्याय की गुहार लगाई। डीएम ने सहायक श्रमायुक्त को मामला रैफर कर दिया है और कर्मचारियों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान राजकुमार, ब्रजपाल, विकास, संजीव, अनीता, अरविंद, लकी, सुमित, सुनीता, दीपक, विद्या, बबीता, कमल, गौतम, मनोज, मुनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed