{"_id":"593c412d4f1c1b873e8b45d4","slug":"11497121069-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल कलाकारों को जल रंग चित्रण विधि बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल कलाकारों को जल रंग चित्रण विधि बताई
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। किरन रानी अकादमी समिति भवन में चल रहे कलांगन के प्रशिक्षण शिविर में बाल कलाकारों को जल रंग चित्रण के बारे में बताया गया। बच्चों ने प्रशिक्षण में तन्मयता से भाग लिया।
डॉ अनिल सैनी ने बाल कलाकारों के लिए जल रंग चित्रण का प्रदर्शन किया। बताया कि इस तकनीक में रंगों का पारदर्शी प्रयोग किया जाता है। ब्रश का संचालन सावधानी पूर्वक द्रुत गति से किया जाए तो परिणाम अच्छे आते हैं। इस विधि में तीव्र प्रकाश के लिए पेपर को खाली छोड़ा जाता है। बाल्यावस्था में जल रंग का प्रयोग सीखने से उसका लाभ आखिर तक मिलता है। प्रशिक्षक लैंड स्कैप, पुष्प चित्र एवं मानव कृतियों को बनाकर दिखाया। कलांगन अध्यक्ष डॉ महावीर सिंह ने कहा कि आज भी कला शिक्षकों का चयन 1921 के अधिनियम के आधार पर हो रहा है। इसे समाप्त किया जाना चाहिए। कला के विकास के लिए अच्छे कला शिक्षकों का होना जरूरी है। शिविर से इसी कमी को को पूरा करने का प्रयत्न हो रहा है। कुलदीप कुमार, लविनिका, भावना, आर्या, अनमोल, इंदु रानी, रोहित कुमार, शालिनी, अमरीश कुमार, देव दयाल, आंचल सहरावत, शिखा आदि मौजूद रहे।