फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1120 teams formed to break the corona chain

कोरोना चेन तोड़ने को बनाई 1120 टीमें

Thu, 02 Jul 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
1120 teams formed to break the corona chain
कोरोना चेन तोड़ने के लिए बनाई 1120 टीमें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जिले में घर-घर सर्वे अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के लिए 1120 टीमों का गठन किया गया है। सर्वे का कार्य पांच से 15 जुलाई तक चलेगा।

बृहस्पतिवार को सीडीओ आलोक यादव की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 1120 टीमें लगाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ये टीमें पांच से 15 जुलाई तक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रोजाना जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के एक-एक घर का सर्वे करेंगी। प्रत्येक टीम को पंचायती राज विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में और डूडा के द्वारा शहरी क्षेत्र में थर्मल स्कैनर एवं पल्स ऑक्सीमीटर दिए जाएंगे। हर टीम को कम से कम 50 घरों का सर्वे करना अनिवार्य है। टीम के सदस्य घर में रहने वाले सभी सदस्यों की सूची बनाएंगे। इसी के साथ थर्मल स्कैनर से परिवार के सभी सदस्यों की जांच करेंगे। यदि किसी में कोरोना के संभावित लक्षण मिलेंगे तो उसका जिला अस्पताल में कोरोना का टेस्ट कराया जाएगा। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे तत्काल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। इस दौरान सीएमओ प्रवीण चोपड़ा, डॉ. वीके सिंह, डॉ. शरण सिंह, डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. अरविंद पंवार, डॉ. राजीव निगम, डीसीपीएम अनुज सक्सेना, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed