{"_id":"5cb1fd22bdec22142773c7e1","slug":"111555168546-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कर्मचारी संदिग्ध हालात में गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कर्मचारी संदिग्ध हालात में गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कर्मचारी संदिग्ध परिस्थिति में लापता
मुजफ्फरनगर। शहर की आदर्श कॉलोनी निवासी मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी युवती विगत चार दिन पूर्व ड्यूटी से लौटते समय संदिग्ध हालात में लापता हो गई। उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ था। हरसंभव तलाश के बाद परिजनों ने छपार के तेजलहेड़ा निवासी भाई-बहन पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट जॉब करती है। विगत सात अप्रैल की शाम वह नाइड ड्यूटी पर मेडिकल कॉलेज में गई थी। अगले दिन सुबह नौ बजे करीब परिजनों ने उससे मोबाइल पर बात की तो उसने खुद को जानसठ बस स्टैंड पर घर लौटने के लिए एक टेंपो में बैठे होने की जानकारी दी। करीब दो घंटे बाद भी जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। जिसके बाद युवती की तलाश शुरू की गई। लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। उसका मोबाइल भी तभी से लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने तहरीर देते हुए छपार के गांव तेजलहेड़ा निवासी भाई-बहन पर युवती को बहला फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।