{"_id":"5c7ac60bbdec22738f520d62","slug":"111551549963-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिगंबर जैन महासमिति की ओर से धार्मिक जाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिगंबर जैन महासमिति की ओर से धार्मिक जाप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिगंबर जैन महासमिति की ओर से धार्मिक जाप
खतौली। दिगंबर जैन महासमिति संभाग ने जीटी रोड स्थित नसिया जी मंदिर में णमोकार महामंत्र पाठ एवं धार्मिक चालीसा का आयोजन मांगलिक भावनाओं के साथ किया। इस धर्मसभा में काफी संख्या में स्त्री-पुरुष व बच्चे उपस्थित हुए। सभी श्रद्धालुओं ने पूर्ण भक्ति भावना के साथ धार्मिक मंत्रों का उच्चारण किया।
इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा का संचालन करते हुए संभागीय अध्यक्ष विनोद जैन प्रवक्ता ने कहा कि आज हम धार्मिक पाठ के माध्यम से विंग कमांडर अभिनंदन का वंदन कर रहे हैं। हमें अपने समाज के इस वीर सपूत की निडरता व देशभक्ति पर गर्व है। भारत मां के इस लाल ने देश व समाज का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है। सारा देश विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी पर जश्न मना रहा है। बालाकोट और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय वायुसेना के जांबाज लड़ाकू पायलटों द्वारा की गई कार्रवाई वीरतापूर्ण कार्य है। हमें अपने वीर सैनिकों के प्रति श्रद्धापूर्वक शत शत नमन करते हैं। आतंकवादियों को अपनी हिंसापूर्ण गतिविधियां बंद करनी होगी। धर्मसभा के उपरांत शांति व सद्भाव का संकल्प किया गया। भगवान शांतिनाथ की आरती व महासमिति प्रार्थना का पाठ किया गया। लक्की ड्रा पुरस्कार वितरण डा. क्षितिज जैन के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर रामकुमार जैन, सुनील ठेकेदार, अजय प्रवक्ता, नवीन, दीपक भैंसी, नरेंद्र जैन, राहुल जैन, मुकेश अंबर, पारस, संजीव, मनोज, विनोद प्रवक्ता, कुलदीप, रविंद्र, सुनील, राहुल, राकेश अंबर, वीना, सावित्री, दीप्ति, मंजू, विनीत, नीरज प्रवक्ता, डा. ज्योति, गीता, योगेंद्र, ललिता, शक्ति, जयभगवान आदि उपस्थित रहे।