फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू सरकारी वाहनों पर लिखेगी उनका मॉडल नंबर

भाकियू सरकारी वाहनों पर लिखेगी उनका मॉडल नंबर

Sat, 05 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
भाकियू सरकारी वाहनों पर लिखेगी उनका मॉडल नंबर
मंसूरपुर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भाकियू 10 जनवरी से सरकारी वाहनों पर उनका मॉडल नंबर लिखेगी। कहा कि किसान के वाहनों को 10 साल की समय सीमा से बाहर रखा जाएं।
विज्ञापन

गांव नौना में राकेश टिकैत रामगोपाल के यहां आयोजित कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने गांव के शिव मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श के बाद पत्रकारों से वार्ता की। बताया कि 10 जनवरी को भाकियू कार्यकर्ता भैंसी कट पर नेशनल हाईवे पर चलने वाले सभी सरकारी वाहनों को रोककर उन पर मॉडल नंबर अपने हाथ से लिखेगी। उन्होंने कहा कि एनजीटी एनसीआर में चलने वाले किसानों के वाहनों को देख रही है, जबकि प्रदूषण जिले की फैक्ट्रियां फैला रही हैं। एनजीटी उन पर भी अंकुश लगाए। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को इलाहाबाद कुंभ में भाकियू का चिंतन शिविर होगा। इसमें आगे के आंदोलन की रुपरेखा बनाई जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में इलाहाबाद पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना राज्य में किसान कोई भी फसल बोए सरकार 8000 रुपये प्रति एकड़ की दर से किसान की आर्थिक सहायता करती है। उन्होंने प्रदेश सरकार से तेलंगाना राज्य सरकार की तरह किसानों को 8 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से आर्थिक सहायता देने की मांग की। यूपी गेट का नाम वैधानिक रुप से किसान क्रांति गेट रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाकियू 26 जनवरी को किसान क्रांति गेट, गाजियाबाद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएगी। इस दौरान भूपेंद्र राठी, विकास बालियान, पवन राठी, प्रभात राठी, सुनील खोकर, जगपाल जोहरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed