{"_id":"5c1e85f3bdec2256e43d2144","slug":"111545504243-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु स्वास्थ्य शिविर व गोष्ठी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु स्वास्थ्य शिविर व गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुपालकों को बीमारियों से बचाव की जानकारी दी
बुढ़ाना। राजपुर-छाजपुर गांव में आयोजित पशु स्वास्थ्य शिविर एवं किसान गोष्ठी में किसानों के पशुओं की विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। पशु चिकित्सकों ने गोष्ठी में किसानों व पशुपालकों को पशुओं में लगने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
तहसील क्षेत्र के गांव राजपुर-छाजपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। जिला पंचायत सदस्य व भाजपा जिला उपाध्यक्ष ठा. रामनाथ सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर पशु चिकित्सकों ने देहात से आए 320 पशुओं की नि:शुल्क जांच कर दवाईयां दी। शिविर में पांच पशुओं का आपरेशन भी किया गया। बुढ़ाना के प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डा. मंशाराम गौतम ने पशुपालकों व किसानों को उनके पशुओं में सर्दी में लगने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। जिला पंचायत सदस्य ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर डा. सुधीर, विकास कुमार ग्रामीण मनोज, नरेन्द्र, राकेश, संजू व धीरज सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।