{"_id":"5bf6fc7ebdec22416e62606a","slug":"111542913150-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेन हेमरेज से हुई थी सन्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेन हेमरेज से हुई थी सन्नी की मौत
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रेन हेमरेज से हुई थी सन्नी की मौत
भौराकलां। कस्बा सिसौली निवासी युवक सन्नी की मौत ब्रेन हेमरेज के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है।
क़स्बा सिसौली निवासी सन्नी पुत्र रामनिवास कश्यप पुलिस और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बुधवार सुबह पांच बजे दौड़ लगाने के लिए तैयार हो कर घर से निकला था। जब काफी समय पश्चात भी सन्नी वापस नहीं आया, तो परिजनों ने उसे फोन किया। उसने बताया कि सिसौली-भौराखुर्द मार्ग पर हूं , मेरी तबियत बहुत खराब है जल्दी आ जाओ। परिजन मौके पर पहुंचे तथा सन्नी को निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने सन्नी की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे शामली लेकर गए, परंतु रास्ते में ही सन्नी की मौत हो गई थी। सन्नी के भाई सचिन ने थाने में घटना की लिखित सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सन्नी की मौत ब्रेन हेमरेज के कारण हुई है।