फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जयंती पर आयरन लेडी को किया याद

जयंती पर आयरन लेडी को किया याद

Tue, 20 Nov 2018 12:50 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
जयंती पर आयरन लेडी को किया याद
जयंती पर आयरन लेडी को किया याद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और वार्ड स्तर पर भी सम्मान समारोह करने का निर्णय लिया गया।
सोमवार को टाउन हाल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के रचनात्मक एवं राष्ट्रहित में किए गए कार्यों का वर्णन किया। कहा कि विश्व स्तर पर हुए सर्वेक्षण में उन्हें सबसे ताकतवर महिला का खिताब दिया गया था, वह आयरन लेडी थीं। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर एवं कांग्रेस का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मोहम्मद तारिक कुरैशी ने बताया कि कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह एक माह तक आयोजित किए जाएंगे। ब्लाक तथा वार्ड स्तर पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार, इंदिरा समर्थक सत्याग्रही परिवार तथा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मानित किए जाएंगे। प्रदेश मंत्री पंडित उमादंत्त शर्मा, शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ही संगठन को मजबूत बनाती है। कार्यक्रम में कुसुम शर्मा, हसन मेहंदी, बिल्किस चौधरी, आकिल राणा, वीवी गर्ग, महफूज राणा, सेवादल अध्यक्ष सतीश शर्मा, सलीम मुखिया, मोहम्मद उमर सभासद, दिलशाद मुन्ना, वसीम बिहारी, हर्षवर्धन त्यागी आदि मौजूद रहे। पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।
विज्ञापन


ब्राह्मण महासभा ने किया लक्ष्मी बाई और इंदिरा का स्मरण
मुजफ्फरनगर। ब्राह्मण महासभा ने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उनका स्मरण किया। उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि विश्व पटल पर जब भी किसी राष्ट्रभक्त की वीरांगनाओं की चर्चा होगी तो रानी लक्ष्मी बाई और इंदिरा गांधी को याद किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री पंडित साधूराम शर्मा, उमादत्त शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, अमलेश शर्मा, जयकुमार शर्मा, उमेश कौशिक, केके शर्मा, उपेंद्र कौशिक, महक सिंह शर्मा, सतीश शर्मा, मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed