{"_id":"5bedbe25bdec22174b2c39ba","slug":"111542307365-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 केंद्रों पर 19760 परीक्षार्थी देंगे टीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 केंद्रों पर 19760 परीक्षार्थी देंगे टीईटी
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा शहर में 18 केंद्रों पर होगी। इसमें कुल 19760 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थी और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ परीक्षा के दौरान अपने पास मोबाइल और इलेक्ट्रानिक सामान नहीं रख पाएंगे।
जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में टीईटी को लेकर हुई बैठक में डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि परीक्षा को पूर्णतया पारदर्शी रखा जाएगा। कुल 19760 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होगे। प्रथम पाली में 10 से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली में तीन बजे से साढे़ पांच बजे तक होगी। पहली पाली में 11927 अभ्यर्थी बैठेंगे जबकि दूसरी पाली में 7833 शामिल होंगे। कुल 18 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए है। सभी परीक्षार्थियों की केंद्र के प्रवेश गेट पर ही तलाशी ली जाएगी।ा महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला टीचर व महिला कर्मी ही करेंगे। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्रों में मोबाइल, कैलकुलेटर व अन्य नकल करने वाली सामग्री अपने साथ ना लाएं। यदि कोई अभ्यर्थी नकल करता हुआ पकड़ा जाता है उसके विरुध एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। केन्द्र व्यवस्थापक परीक्षा कक्षों में विद्युत, प्रकाश व्यवस्था, सिटिंग व्यवस्था, शौचालय व पेयजल की बेहतर व्यवस्थाएं कराएंगे।
केन्द्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी, अन्य संबंधित स्टाफ व कक्ष निरीक्षक भी अपने पास मोबाइल नहीं रखेंगे। मोबाइल आदि रखने के लिए प्रत्येक कॉलेज में अलग से एक कमरा बनाया जाएं। परीक्षार्थी केवल काले रंग की स्याही के पेन का ही इस्तेमाल करेंगे। परीक्षा समाप्ति पर परीक्षार्थियों को उनकी ओएमआर शीट की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र, सेमेस्टर की मार्कशीट, एक अन्य पहचान पत्र साथ में लाना अनिवार्य है। बैठक में एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम कुमार धर्मेंद्र, डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सभी केन्द्र व्यवस्थापक व पर्यवेक्षक आदि उपस्थित रहे।