{"_id":"5beb1d27bdec22696a3ae796","slug":"111542135079-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक गंगा स्नान मेले को लेकर बैठक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक गंगा स्नान मेले को लेकर बैठक का आयोजन
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक गंगा स्नान मेले पर मंत्रणा की
मोरना। तीर्थनगरी शुक्रतीर्थ स्थित निरीक्षण भवन पर कार्तिक गंगा स्नान मेले की तैयारी को लेकर बैठक हुई। कई विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन, एसडीएम, एसपी देहात ने सभी विभागों को अपना अपना कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी डॉ. नूतन शर्मा ने बताया कि 20 से 24 नवंबर तक कार्तिक गंगा स्नान मेले का आयोजन किया जाना है। मुख्य स्नान 23 नवंबर को होगा। बैठक में एसपी देहात आलोक शर्मा ने कहा कि मेले में भारी पुलिस तैनात रहेगी। गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें सीधे जेल भेजा जाएगा। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने कहा कि मेले में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मेला शुरू होने से पहले ही तीर्थनगरी में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। सिंचाई विभाग को गंगा घाट की रंगाई, पुताई और सजावट का कार्य कराने के निर्देश दिए गए। एसडीएम जानसठ विजय कुमार ने कहा कि गंगाघाट पर गोताखोर, नाव, पीएसी मोटरबोट की व्यवस्था रहेगी। सीओ भोपा राममोहन शर्मा, तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी, अमित राठी ने भी बैठक में अपनी बातें रखीं। बैठक में लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य, पशु, नगर पंचायत, विद्युत, एमडीए, पुलिस और प्रशासन विभाग को तैयारी में जुटने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद अधिकारियों ने गंगा घाट और मेला स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा। बैठक में जिला पंचायत के अवर अभियंता अरविंद कुमार, वन क्षेत्राधिकारी एसएस पुंडीर, ईओ अनूप राय, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार, एडीओ पंचायत चंद्रप्रकाश शर्मा, श्री गंगा सेवा समिति के महकार सिंह, पूर्व सभापति विनोद शर्मा, मनोहर लाल, चंद्रप्रकाश शर्मा, प्रधान सुशील शर्मा, अक्षय कुमार, प्रेमशंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।