{"_id":"5b71daaf42c79246734f11c4","slug":"111534188207-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद नेताओं ने बिजली घर का घिराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद नेताओं ने बिजली घर का घिराव किया
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की दर में वृद्धि के विरोध में रालोद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के बिजली घरो पर जमकर हंगामा व प्रदर्शन कर धरना दिया। पोल खोल-धावा बोल कार्यक्रम के अंतर्गत सभी स्थानों पर अपनी छह सूत्री मांगों का ज्ञापन राज्यपाल को भेजा गया।
प्रदेश की भाजपा सकार की किसान व मजदूर विरोधी नितियों तथा बिजली की दर में वृृद्धि के विरोध में रालोद मुखिया के आह्वान पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कस्बा व देहात के बिजलीघरों पर प्रदर्शन कर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों व मजदूरों का शोषण कर रही है। बिजली की दर में 260 से 350 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। बिजली की बढ़ी हुई दर ने किसान व मजदूर की कमर तोड़ कर रख दी है। बुढ़ाना में कार्यक्रम के संयोजक बालकिशोर त्यागी ने कहा कि गरीब मजदूर व किसान का भाजपा की सरकार से मोह भंग हो चुका है। पूर्व विधायक राजपाल बालियान, समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत, ब्लाक अध्यक्ष सरवर खान ने सरकार को गरीबों व किसानों का विरोधी बताया। बुढ़ाना बिजली घर पर धरना व प्रदर्शन में सत्यपाल सहरावत, आदेश त्यागी आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्षेत्र के गांव खरड़ के बिजलीघर पर धरना व प्रदर्शन करने वालों में योगराज सिंह दर्जनों कार्यकर्ता के साथ मौजूद रहे। तहसील क्षेत्र के शाहपुर व सिसौली में भी रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर धरना दिया।