{"_id":"5b6de06b4f1c1b54208b80bd","slug":"111533927531-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास को मकान पर कब्जा दिलवाने पुत्रवधु थाने पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास को मकान पर कब्जा दिलवाने पुत्रवधु थाने पहुंची
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। वृद्धा सास को मकान पर कब्जा दिलवाने के लिए बड़ी पुत्रवधू थाने में पहुंची। उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सास को उसके मकान पर कब्जा दिलवाने की गुहार लगाई। आरोप है कि सास के छोटे पुत्र की पत्नी ने मकान पर कब्जा कर रखा है।
हाल निवासी मुजफ्फरनगर के रामलीला टीला निवासी रचना जैन ने शुक्रवार को अपनी सास को लेकर थाने में पहुंची। रचना जैन ने बताया कि खतौली के बुआड़ा रोड निवासी ससुर सुभाष चंद की 2011 में मृत्यु हो गई थी। ससुर की मृत्यु के बाद से ही देवर धीरज व उसकी पत्नी पूजा ने सास के साथ मारपीट शुरू कर दी थी और घर से बाहर निकल दिया था। इसके बाद सास उसके पास मुजफ्फरनगर में रहने लगी। रचना जैन ने पुलिस को बताया कि पूजा ने अब अपने पति को कोर्ट से तलाक दे दिया है। फिलहाल पूजा दिल्ली में रह रही है। तलाक के बाद भी उसने मकान पर कब्जा कर रखा है। पीड़िता ने पुलिस से उसकी सास को मकान पर कब्जा दिलवाए जाने की गुहार लगाई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।